संवाददाता :- विकास कुमार!
आज सहरसा जिले के अतिथिगृह सहरसा में जद यू पार्टी के मीडिया मीडिया प्रभारी के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। जिसमें जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ० मो० लुतफुल्लाह और मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार ने भाग लिया। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं और उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में विकास के लिए कई काम किए हैं और डबल इंजन की सरकार होने के कारण बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई।
इसके अलावा, उन्होंने तेलंगाना की जातिगत जनगणना रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिहार सरकार ने 215 पन्नों की रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जबकि तेलंगाना की रिपोर्ट में कई विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दलित और महादलित वर्गों के लिए कई काम किए हैं और राहुल गांधी का बयान पूरी तरह से झूठा है।
BYTE :- जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ० मो० लुतफुल्लाह।
BYTE :- मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार।




