आरा- 18 वर्षीय नवयुवक की बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

 भोजपुर जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं ने पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी की है ।जहां पर आज 18 वर्षीय बिरजू कुमार नामक युवक की नामजद बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस एस डी पी ओ आरा सदर परिचय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि बिरजू कुमार के बड़े भाई का भी अपराधी के इतिहास रहा है और कहीं ना कहीं बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर बताया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी ।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है ।वहीं पुलिस में मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।
 बाइट/-सुदामा राम(मृतक का पिता) 
बाइट)-परिचय कुमार (एस डी पी ओ आरा सदर)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें