:- रवि शंकर अमित!
पटना के राजेन्द्र नगर में ‘राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित
‘इंडिया पॉजिटिव’ की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल
तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और मां भारती के स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक : डॉ. दिलीप जायसवाल
देश की जनता सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है : डॉ. दिलीप जायसवाल
पटना, 18 मई। भारतीय सेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में आज पटना के राजेन्द्र नगर में इंडिया पॉजिटिव द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
भारत माँ के वीर सपूतों और बेटियों की वीरता और मेहनत से ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए और जमकर नारे लगाकर लोगों का उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम के संयोजक इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने इस यात्रा में जोश का साथ शामिल हुए।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और मां भारती के स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उत्साह, जोश और देशभक्ति से भरे इस आयोजन में आमजन की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली, जिसने समाज की एकता और अखंडता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। इस अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान को चेतावनी दी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य क्षमता का भी प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से कार्रवाई की है, वह देशवासियों के लिए गर्व की बात है। पूरे देश की जनता सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देश की सुरक्षा को नया आयाम दिया है। यह पाकिस्तान के लिए आखिरी चेतावनी है कि अगर अब नहीं सुधरे तो आगे और बुरा हाल होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने साफ कहा कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को ध्वस्त कर दिया है और अगर जरूरत पड़ी, तो देशवासी भी सीमा पर खड़े होने को तैयार हैं।
इस कार्यक्रम में कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा,विधानपार्षद अनिल शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु , कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल, विवेक माधव सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया।




