पथ परिवहन निगम, मुंगेर को मिली छह नई डिलक्स बसें, यात्रियों को होगी सुविधा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

पथ परिवहन निगम, मुंगेर को छह नई बसें मिली है। 42 सिटेट डीलक्स बसें मुंगेर आ गई है। दो से तीन दिनों में परमिट मिलते ही ये बसें चलायी जाएगी। छह नई बसें मिलने से यहां संचालित बसों की संख्या 11 से बढ़कर 17 हो गई है। नई बसों में एक पूर्णियां, एक नवादा, दो मुंगेर जिला अंतर्गत सुपौर-जमुआ एवं दो बसें संग्रामपुर के लिए चलायी जाएगी। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होने के साथ यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

पथ परिवहन निगम मुंगेर प्रतिष्ठान को पिछले वर्ष दिसंबर में भी दो नई बसें मिली थी। दो बसें मिलने के बाद भी मुंगेर प्रतिष्ठान की अधिकांश बसें पुरानी रहने के कारण मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर, खड़गपुर, गौरवडीह रूट में ही बसें चलायी जा रही थी। नई बसें मिलने पर से अब नई रूटों पर बसें चलायी जाएगी। पूर्णियां एवं नवादा के लिए दो-दो एवं संग्रामपुर एवं सुपौर-जमुआ के लिए दो-दो बसें चलायी जाएगी। अभी इन रूटों पर परिवहन निगम की एक भी बस नहीं चल रही है। नई बसें चलने से यात्रियों को सुविधा होगी। सबसे अधिक फायदा संग्रामपुर एवं सुपौर-जमुआ के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा होगी।
प्रतिष्ठान अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि
पथ परिवहन निगम मुंगेर को छह नई बसें मिली है। एक-एक बस पूर्णिया, नवादा और दा-दो बसें सुपौर-जमुआ एवं संग्रामपुर के लिए चलायी जाएगी। परमिट पास हो चुका है। दो से तीन दिनों में परमिट मिलते ही समय निर्धारण कर नई बसें चलायी जाएगी। अगले महीने महिलाओं के लिए पिंक बसें भी मिलने की उम्मीद है।

विजय यादव, प्रतिष्ठान अधीक्षक, मुंगेर।

Join us on:

Leave a Comment