बिहार कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 16 मई — बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान एवं विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने आज संयुक्त रूप से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

नेताओं ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। राजेश राम ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गरीब और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।

डॉ. शकील अहमद खान ने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं से नौकरी के जो वादे किए थे, वे आज भी अधूरे हैं। हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतिगत असफलताओं के कारण उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पा रहा।

डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी हर जनविरोधी नीति का विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें