ट्रेन की चपेट मे आने से एलआईसी अभिकर्ता की दर्दनाक मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक एलआई सी एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जाता है कि रेल ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा हॉलट के समीप की है। जिसका शव आज रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ है। वो कल से ही लापता था, मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा गावं के वार्ड नंबर सात के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के लगभग चालीस वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार शर्मा के रूप मे हुई है। घटना के बाद से परिजनों मे मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल दिया और आगे की कारवाई मे जुट गई है। इस घटना के संबंध मे मृतक के भतीजा ने बताया की उसके चाचा कल शाम सन्हा हॉलट के पास रेल ट्रेक के उस पार सुदभरना पर जमीन देखने गए थे। जिसके बाद वो वापस नहीं आये। बृहस्पतिवार पुलिस द्वारा उनके शव के मिलने की सुचना दी गई।
बाइट – सौरभ कुमार – भतीजा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें