डकैती की योजना बनाते चार बदमाश भारी मात्रा में हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है तथा समय रहते बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले ही बीफल कर दिया। साथ ही साथ पुलिस ने चार अपराधियों के को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी हथियार एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बेगूसराय सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि लाखो थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि समस्तीपुर जिले के कुछ अपराधी बेगूसराय जिले में डकैती एवं अन्य घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है और वह सब एक कार से लाखो की ओर जा रहे हैं । इसी सूचना के आधार पर लाखो थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा दो देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस ,एक मोबाइल एवं एक कार को बरामद किया । गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान रुपौली के रहने वाले राजू कुमार, रुपौली के रहने वाले सोनू कुमार सिंह, बथुआ बुजुर्ग के रहने वाले रत्नेश कुमार एवं बथुआ बुजुर्ग के रहने वाले मोहम्मद नवाज शरीफ के रूप में की गई है। सभी समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी है। जिनमें मुख्य रूप से राजू कुमार के ऊपर मुसरीघरारी थाने में मामला दर्ज है तथा सोनू कुमार के ऊपर भी मुसरीघरारी थाने में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा अपराधियों से पूछताछ की जा रही है एवं अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है । पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।
बाइट – सुबोध कुमार डीएसपी सदर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें