:- न्यूज़ डेस्क!
भारतीय पत्रकारिता जगत ने देश के प्रतिष्ठित बरिष्ठ पत्रकार डा के विक्रम राव खो दिया
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के.विक्रम राव का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे साँस संबंधी तकलीफ़ के कारण आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे । उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा।
उनका पार्थिव शरीर 703, पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट, निकट कांग्रेस कार्यालय, मॉल एवेन्यू, लखनऊ में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ( संबद्ध – आई एफ डबल्यू जे)के संस्थापक अध्यक्ष, एस एन श्याम,प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार, प्रदेश के प्रधान महासचिव,रवि शंकर शर्मा, महासचिव,राजकिशोर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष, भोला प्रसाद,राजेन्द्र झा, प्रदेश सचिव,अवधेश कुमार शर्मा, संजय कुमार तिवारी,राजन मिश्रा ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूर्णीय क्षति बताया। बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने
एक शोक सभा आयोजित कर
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया और शोक संतप्त परिवार को यह वज्राघात सहने की शक्ति देने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया।




