पटना के NMCH अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत मृतक के परिजनों ने किया अस्पताल मे जमकर हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

: – पटना के NMCH अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत मृतक के परिजनों ने किया अस्पताल मे जम कर हंगामा
पटना सिटी राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में एक महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के कारण 60 वर्षीय मीना देवी की जान चली गई। मीना देवी पटना सिटी के चंमडोरिया की रहने वाली थीं और कुछ दिनों पहले उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।
वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर उनसे दो लाख रुपए की मांग की गई, विरोध करने पर परिजनों के साथ गार्ड और अस्पताल कर्मियों ने मारपीट की। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद से संबंधित डॉक्टर और स्टाफ फरार बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उनसे भी पैसों की मांग की गई थी और कुछ ने मजबूरी में पैसे दिए भी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सरकारी अस्पतालों में भी क्या भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर पहुंच चुकी है। कौन हैं वो दलाल जो इन संस्थानों को लूट का अड्डा बना रहे हैं। दोषियों पर कबतक कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही अब कटघरे में ला कर खड़ा कर देती है।
बाइट : – परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें