डीजे आपरेटर की करंट लगने से मौत,लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्हि गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि नेपाल के सिरहा जिला वार्ड नंबर 17 इनरवा लचका का रहने वाला युवक छोटू राम जयनगर के बेलही गांव में एक मटकोर कार्यक्रम में डीजे ओपरेटिंग करने के लिए गया था। जहां बिजली के काफी नीचे झूलते हुए तार के चपेट मे आ जाने से वे बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के परवा बेलही पंचायत के बेल्हि में शनिवार की रात की बताई जा रही है। बिजली पोल का तार काफी नीचे होने के कारण 11 हजार बोल्ट के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक नेपाल के निवासी होने कारण उनके घर पर नेपाली पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरहा भेज दिया है। घटना को लेकर परवा बेलही पंचायत के सरपंच राम अवतार ठाकुर,हरि नारायण यादव,महेंद्र यादव रामचन्द्र यादव,सन्तोष यादव,अखिलेश ठाकुर,दिनेश यादव,उपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि जल संसाधन विभाग के द्वारा बांध निर्माण कार्य एवं बांध को पहले से ऊंचा करने का काम किया जा रहा है।जिसके कारण पहले से लगे बिजली पोल का तार नीचे हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बात की शिकायत कई महीनों पहले किया गया था।लेकिन शिकायत करने के बाद भी तार को ऊंचा नही किया गया। जिसके कारण मटकोर कार्यक्रम में डीजे बजाने आए युवक बिजली पोल का तार नीचे होने के कारण 11 हजार बोल्ट बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगो का मांग है कि जहाँ जहाँ आने जाने के लिए ढलान बनाया गया है वहां जल्द से जल्द बिजली की तार को ऊंचा किया जाए, नही तो आए दिन इस तरह घटना घठित होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसा नही किए जाने पर स्थानीय लोग बाध्य होकर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें