बाइक से बारात जा रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत नवनिर्मित फोरलेन पर बारात जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज हेतू पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक गोरेलाल साव (30) कुछ दिनों पहले ही अपने परिवार में शादी में शामिल होने के लिए यहां आया था। बीती रात्रि 9.30 बजे वह बाइक से अपने मित्र विक्की कुमार के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था। तभी बिहारी बीघा और धनुकी गांव के बीच नवनिर्मित फोरलेन पर तेजी से आ रही हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आस पास किसी के नहीं होने के कारण दोनों सड़क पर काफी देर तक पड़े रहे। बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गोरेलाल की मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गोरेलाल साव दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वह खजुरार गांव का रहनेवाला था। मृतक के तीन छोटे बच्चे भी हैं।

मृतक के भाई जितेन्द्र साव ने बताया कि टक्कर के बाद हाईवा मौके से फरार हो गई। कुछ दिन पहले ही यह दिल्ली से बारात जाने के लिए गांव आया था।

ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद यह दोनों थोड़ी दूर आगे सड़क पर गिर गए और मोटरसाइकिल गड्ढे में जा गिरी। काफी देर तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे, जानकारी मिलते ही आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचे। घटनास्थल पर खून के धब्बे हैं, वहीं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल गड्ढे में ही पड़ा है।

पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें