विवाह में समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के मौसा के चेहरे पर लगी गोली, इलाज के दौरान मृत घोषित।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना अंतर्गत ईशानगर गांव में विवाह में समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद विवाह समारोह में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान दूल्हा के मौसा उमेश पासवान उर्फ कारू पासवान के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि ईशानगर गांव में इन्दल पासवान के बेटी की शादी थी, सुबह चार बजे समधी मिलन समारोह हो रहा था, उसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली सीधे उमेश पासवान उर्फ कारू पासवान के चेहरे पर लगी, आनन-फानन में इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद गांव में दहसत का माहौल है।

थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि बारात में गोली चलने की सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, जानकारी मिली की इन्दल पासवान के घर नालंदा जिला के अस्थावां थाना अंतर्गत नौमा गांव से बारात आई थी। जिसमें मिलन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, गोली एक व्यक्ति को लग गई जिसकी इलाज के दौरान डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। अग्रतर विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है, मामले को लेकर वीडियो फुटेज का इंतजाम किया जा रहा है, मिलने पर व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment