मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को जानकी नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को जानकी नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पटना 05 मई 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनक नंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव “जानकी नवमी” के अवसर पर माता जानकी को नमन करते हुए राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम की अर्द्धांगिनी माता सीता को धार्मिक गाथाओं में सौभाग्य की देवी और माता लक्ष्मी का अवतार भी कहा गया है। माता जानकी ने जीवन की चुनौतियों एवं संघर्षों का जिस साहस, विवेक एवं सहनशीलता के साथ सामना किया, उससे सम्पूर्ण मानव जाति को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। शक्ति, सेवा, संयम, समर्पण एवं सद्भाव से परिपूर्ण माता सीता का जीवन नारी सशक्तीकरण एवं आदर्श का प्रतीक है। मां जानकी सबका कल्याण करें, यही कामना है।

Join us on:

Leave a Comment