Search
Close this search box.

मध्यान भोजन कर्मचारी संघ भागलपुर की हुई आज बैठक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निभाष मोदी, भागलपुर

मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ (एटक),भागलपुर की बैठक नागेश्वर भवन/ भीखनपुर में संपन्न हुई। बैठक में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघों के संयुक्त आह्वान पर आगामी 24 सितंबर 2021 को एक -दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भागलपुर जिला के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया 24 सितंबर2021 को एक -दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के समर्थन में और उन्नीस सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय हड़ताल के साथ-साथ उक्त तिथि को भागलपुर जिला समाहरणालय परिसर में धरना दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए एटक भागलपुर के महामंत्री डॉ सुधीर शर्मा ने कहा -“राज्य सरकार बिहार में मध्याह्न भोजन योजना को N.GO के हाथों सौंपने जा रही है। विद्यालय खुल गए हैं, लेकिन भोजन बनाने की शुरुआत नहीं हुई है। इस योजना की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बच्चों को ताजा खाना खिलाने के लिए हुई थी, ताकि उसका कुपोषण दूर किया जा सके। NGO अतीत में भी घटिया खाना की आपूर्ति करते रहे हैं। मध्याह्न भोजन योजना को NGO के हाथों में सौंपे जाने से बड़े पैमाने पर रसोईयों की छटनी होगी, इससे बिहार के रसोईया आक्रोशित हैं और 24 सितंबर को अपने उन्नीस सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसी हड़ताल करेंगे,तथा जिला समाहरणालय परिसर में धरना देंगे।
बैठक में शिक्षक नेता मनोहर शर्मा, संगठन के महासचिव जयप्रकाश मंडल, कमलेश्वरी मंडल, रंजीत कुमार, मनोज पासवान, अर्जुन ठाकुर, बीबी अफसाना, रेखा देवी, कविता देवी, जुलेखा खातून, बिजली देवी, पारस मंडल, भूमि मंडल, कंचन देवी, अजय मंडल, विजय साह, बिंदेश्वरी दास, सहित सैकड़ों रसोईया उपस्थित थी। बैठक की अध्यक्षता राजकुमारी देवी ने की।

Leave a Comment

और पढ़ें