रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के ठेकेदार हरिमोहन झा उर्फ हरि हत्याकांड के नामजद फरार मुख्य आरोपी हैप्पी मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा एवं बॉबी मिश्रा उर्फ विक्रांत मिश्रा को बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपीयों ने घटना में प्रयुक्त हथियार को लेकर बताया है की शराब कारोबारी बरुण राय से उन्होने हथियार लिया था। जिस के बाद हरिमोहन झा उर्फ हरि को घर से बुलाकर उसे गोली मारी दिया गया। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वही हत्या के पिछे शराब कारोबार को कारण माना जा रहा है। तो शराब कारोबार के नेटवर्क के सरगना मनोज यादव को बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों हत्या आरोपी 25000/ 25000 रुपए का इनामी बदमाश है। जिस के गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बरी उपलब्धि मानी जा रही है। उक्त गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते डीएसपी निशिकांत भारती। साथ में उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष निशिकांत भारती। ने आगे बताया है कि पकड़े गए आरोपी के द्वारा किए जा रहे असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मृतक द्वारा पुलिस को दिया जाता था। वही इन लोगों को ऐसा नही करने को लेकर बोला जाता था। जिस से परेशान होकर हत्या को अंजाम दिया गया। अन्य संलिप्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




