नवादा विधानसभा में जन जागृति अभियान, गाँव गाँव जाकर सुनी जा रही समस्या!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमन कुमार!

ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याओं को दूर करने का भी दिया गया आश्वासन

नवादा जन जागृति अभियान के तहत चल रहा जागरूकता अभियान सदर प्रखंड पहुंचा, जहां भगवानपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान जन जागृति अभियान के संयोजक डॉ. अनुज सिंह व अन्य लोग ग्रामीणों से नवादा के विकास पर चर्चा की। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया।

सदर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत के घंघौली, बेलदरिया एवं महुली पंचायत के सोहजाना, कलेक्टर बीघा, सामाटांड़ सहित कई गांवों में लोगों से मिलकर यह अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि यह अभियान नवादा विधानसभा के जन कल्याण के लिए समर्पित है। अगर आप सबों का सहयोग आने वाले विधानसभा चुनाव में मिला तो इसका सार्थक मिलेगा। हमारा एक ही मकसद है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को बढ़ावा देना। जनसमूह को सुरक्षा प्रदान करना। उन्होंने ग्रामीणों से आने वाले विधानसभा चुनाव में साथ देने की अपील की। कहा नवादा विधानसभा में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा चुनाव के पूर्व लोगों से घर घर जाकर और उनसे मिलकर उनकी स्थिति को जानने का प्रयास करना यह पहली बार देखा जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी अनिल सिंह ने विधानसभा चुनाव में जन समूह से एक मत होकर डॉ. अनुज का सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें