नवादा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, गैस गोदामों में मॉकड्रिल, आग से बचाव के तरीके बताए!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमन कुमार!

नवादा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग और अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी स्वेता कुमार मौजूद रहे। मॉकड्रिल का आयोजन दो स्थानों पर किया गया। पहला स्थान राज श्री एचपी गैस गोदाम था, जो ग्राम अषाढ़ी, पंचायत जमुआवां में स्थित है। दूसरा स्थान एचपी गैस कंपनी था, जो ग्राम शिवदयाल बिगहा, पंचायत ननौरा में है।

अग्निशमन कर्मियों ने मॉकड्रिल के दौरान एचपी गैस में आग लगने के कारणों की जानकारी दी। साथ ही आग से बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के दौरान पिनफ्लैग भी लगाया गया।

मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया। विद्यालयों परिसर में बच्चों के बीच मॉक ड्रिल किया गया। अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने गैस सिलेंडर में आग लगाकर कार्बन डाइआक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा आग बुझाकर दिखाया। बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। कहा कि आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। आग कभी-कभी इतनी विकराल हो जाती है कि लोग पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं। उनकी कमाई का सब कुछ जलकर खाक हो जाता है। ऐसे प्रदर्शनों से जागरूकता फैलाकर आग पर काबू पाया जा सकता है। अग्निशामक दस्ता का यह प्रदर्शन काफी सराहनीय है। इससे बच्चे जागरूक होंगे और भविष्य में ऐसी स्थिति में बताए गए उपायों को प्रयोग में लाएंगे

Leave a Comment

और पढ़ें