महिला की बात कांग्रेस के साथ अभियान क्यूँ हुआ शुरू, क्या है टारगेट, जानें!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!


“महिला की बात कांग्रेस के साथ” अभियान की शुरुआत, अलका लांबा और राजेश कुमार ने किया ऐलान


पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक प्रतिमा दास सहित कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर “महिला की बात कांग्रेस के साथ” अभियान की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं की समस्याओं को समझना और उनके लिए न्याय सुनिश्चित करना है।
राजेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार भले ही महिलाओं के लिए योजनाएं बना रही है, लेकिन राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस महिला मोर्चा ने यह जनअभियान शुरू किया है, ताकि महिला सशक्तिकरण को हकीकत में बदला जा सके।
अलका लांबा ने बताया कि दो दिवसीय महिला शिविर की शुरुआत आज से हो रही है और 20 अप्रैल से 31 अप्रैल तक “महिला की बात कांग्रेस के साथ” अभियान चलेगा। इस दौरान हर पंचायत और प्रखंड में बैठकें की जाएंगी, जिसमें जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोइया समेत विभिन्न तबकों की महिलाओं से संवाद किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। महिला कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र में चार बड़ी मांगें रखेगी और सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की प्राथमिकता:
अलका लांबा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए सामूहिक बलात्कार की जांच तक नहीं हुई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार आने पर हर क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले ही दो जिलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगाई हैं, जिनसे हजारों महिलाएं सेनेटरी पैड बना रही हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है।

बाइट्स:

राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

अलका लांबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस

Leave a Comment

और पढ़ें