बंगाल भारत का गौरव, ममता बनर्जी कर रही हैं कलंकित- विजय कुमार सिन्हा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 18 अप्रैल — बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता सरकार पर भारतीय संस्कृति और संविधान के विरुद्ध कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया।

ममता बनर्जी को बताया क्रूरर्ता बनर्जी’:
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “पश्चिम बंगाल भारत का अंग है, भारत का गौरव है। लेकिन ममता बनर्जी उसकी गौरव गाथा को कलंकित कर रही हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को ‘क्रूरर्ता बनर्जी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि वह सिर्फ प्रतीकों और दिखावे की राजनीति कर रही हैं।”

संस्कृति और संविधान पर हमला:
उन्होंने आरोप लगाया कि “ममता बनर्जी भारतीय संस्कृति को नष्ट करने पर आमादा हैं। उनके शासन में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को समर्थन मिल रहा है। वह सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए काम कर रही हैं, न कि देशहित में।”

केंद्र से की कार्रवाई की मांग:
उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि “ऐसे व्यक्ति के ऊपर, जो देश के गौरव को नुकसान पहुंचा रहा है, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भारत का संविधान सर्वोपरि है और उसके खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

बंगाल की स्थिति को बताया चिंताजनक:
विजय सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां की सरकार अपने कर्तव्यों में विफल हो रही है, जिससे देश की एकता और अखंडता को खतरा उत्पन्न हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें