संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने क्रॉप कटिंग अभियान के तहत गेहूं की फसल काटी और उपज का लिया जायजा।
एंकर :- सहरसा में आज जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने क्रॉप कटिंग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सतर कटैया और बनमा ईटहरी प्रखंडों के कुछ पंचायतों में गेहूं की फसल की कटाई का जायजा लिया।
क्रॉप कटिंग के मुख्य उद्देश्य फसलों की वास्तविक उपज का आकलन करना। फसल बीमा और मुआवजा निर्धारित करने में मदद करना। कृषि उत्पादन की जानकारी प्रदान करना है।
क्रॉप कटिंग के परिणाम गेहूं की उपज प्रति हेक्टेयर लगभग 26-27 क्विंटल अनुमानित की गई। इससे फसल की औसत पैदावार का पता चलता है, जिससे कृषि उत्पादन का अनुमान लगाना आसान हो जाता है
कृषि विभाग की योजनाएं जैविक कृषि और नवीनतम कृषि तकनीकों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री जयप्रकाश सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
BYTE :- सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी।