मुंगेर हेलीकॉप्टर से प्रमुख मंदिरों एवं कलश यात्रा पर की गई पुष्पवर्षा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

बिहार के मुंगेर जिले से एक भव्य धार्मिक आयोजन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

हेलीकॉप्टर से प्रमुख मंदिरों एवं कलश यात्रा पर की गई पुष्पवर्षा

-मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड क्षेत्र के माधोडीह में 11 दिवसीय 1008 महारुद्र यज्ञ का आयोजन माधोडीह यज्ञ समिति के द्वारा आज से किया जा रहा है।जो 26 अप्रैल तक आयोजित होगा ।आज बाबा तरेश्वर नथा महादेव् मंदिर से 51 सौ महिलाएं व कन्याएं ने सर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुँची ।

यज्ञ को लेकर बिहार में पहली बार किसी कलश शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस अनोखी पहल ने क्षेत्र के लोगों को रोमांचित कर दिया और यह शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र बन गई।

आयोजन समिति के पुष्पम, प्रियम,शंकर,संजीव,विकास, कुमकुम,मृत्युंजय,अनुपम, रौशन,मंटू, कुंदन,आशु,अंगद ने बताया कि वृंदावन की कथा वाचक गौरी प्रिया द्वारा प्रत्येक दिन शिव महापुराण कथा कहा जायेगा। तो वृंदावन से आये कलाकार द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावे दर्शको के प्रवचन सुनने के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है।भव्य शोभा यात्रा में भोजपुरी के मशहूर गायक शिवेश मिश्रा व देवी शोभा यात्रा में शामिल हुई ।
श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक दिन महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।हेलीकॉप्टर से सर्वप्रथम माधोडीह स्थित वीरणौधानाथ महादेव मंदिर पर पुष्पवर्षा की जाएगी।इसके उपरांत उच्चेश्वर नाथ महादेव देवघरा,रत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर रणगांव, तरेश्वरनाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान तारापुर व टेलड़िहा दुर्गा मंदिर हरिवंशपुर में पुष्पवर्षा कराई गयी।जिसके बाद कलश शोभा यात्रा में जगह जगह पुष्पवर्षा कराई गयी।यज्ञ परिसर में अलग अलग देवी देवताओं की 111 प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है।
यज्ञ में मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस,टोरा-टोरा,टॉवर झूला,ब्रेक डांस,मिक्की माउस,ड्रेगन झूला,जादूगर,ऑक्टोपस झूला,गण शूटिंग,नौका झूला सहित मीना बाजार लगाया जाएगा।

बाइट-शिवेश मिश्रा भोजपुरी गायक
बाइट-देवी भोजपुरी गायक
बाइट-पुष्पम आयोजन समिति के सदस्य

Leave a Comment

और पढ़ें