भाजपा प्रदेश कार्यालय में सिवान से जनसमर्थन का नया संदेश, सैकड़ों गणमान्य लोग हुए शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सिवान जिले से आए सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से मुखिया सौरभ माझी, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य और जन सुराज से जुड़े प्रमुख नेता शामिल रहे।

इन सभी को भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और बिहार सरकार के मंत्री श्री मंगल पांडेय ने दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे देशहित के कार्यों से प्रभावित होकर जनता का रुझान तेजी से पार्टी की ओर बढ़ रहा है। वहीं, मंत्री मंगल पांडेय ने सभी नव-शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सिवान में भाजपा की जड़ें और मजबूत होंगी।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने भी कहा कि वे पार्टी की नीति, नीयत और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह कदम उठा रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें