रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु पाया संख्या 5 के पास ऑटो एवं बोलेरो की टक्कर में ऑटो सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पूरे तरह से जाम हो गया। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायल की स्थिति को नाजुक दिखाते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की दिन रात 2:00 बजे के करीब ऑटो चालक पटना से सवारी लेकर हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 5 के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में जबरदस्त ठोकर मार दी ठोकर लगने से ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना टाइल 112 की पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को देकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया घायल की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर धमबा गांव निवासी उमाशंकर मिश्रा के पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा सिवान जिले के मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद इरशाद समेत अन्य 10 लोग घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ऑटो एवं बोलेरो को जप्त कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि देर रात गांधी सेतु के पाया संख्या 5 के पास पश्चिमी लेने पर बोलेरो ने ऑटो में ठोकर मार दी थी। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।