नदी में पलटा नाव , सवार यात्रियों में एक महिला की मौत!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के माधोपुर निवासी सुनील पोद्दार की पत्नी रिंकू देवी की रंनुचक गाँव के समीप नदी में डूबने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका समेत अन्य 5 लोग टीन के बने नाव से नदी पार कर रहे थे तभी अचानक नदी में नाव पलट गई जिससे सभी लोग डूबने लगे,वहीं खेत मे काम कर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो आनन फानन में स्थानीय लोगों ने काफी मस्सकत से पांच लोगों को निकालने में सफलता पाई हालांकि नाव समेत रिंकू देवी का कोई आता पता नही चला।स्थानीय गोताखोर काफी देर तक नदी में खोजबीन करते रहे।वहीं सूचना पर पहुंचे एस डी आर एफ की टीम ने करीब आधे घंटे में शव को निकालने में सफलता पाई।मृतिका के साथ नदी पार कर रही रानी देवी ने बताया कि सभी लोग टीन के बने नाव से नदी पार कर दियारा स्थित खेत मे टमाटर लगाने के लिए जा रहे थे तभी नाव पलट गई।मृतिका के पति बीते करीब एक वर्षों से जेल में बंद है।वहीं मृतिका रिंकू देवी किसी तरह मजदूरी कर घर चलाती थी।मृतिका के बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नाथनगर इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment