रिपोर्ट- अमित कुमार!
आज पटना में स्वर्गीय जगजीवन राम की जयंती मनाई गई इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर समाज में उनके योगदान और उनके विचारों को याद किया गया। जगजीवन राम जी भारतीय राजनीति के एक अहम नेता रहे, जिन्होंने दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज में समानता की दिशा में काम किया।
इस बीच, जब मीडिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वक़्फ़ पर जेडीयू के समर्थन के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने हाथ हिला कर मुस्कुराते हुए नम्रता से मीडिया को नमस्कार किया और इस पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की। यह घटना मीडिया में खास चर्चा का विषय बन गई है।




