गरीब मुसलमानों के लिये वक़्फ़ संशोधन बिल वरदान, विपक्ष फैला रहा भ्रम- चिराग!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

ब्रेकिंग न्यूज़: पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, विपक्ष पर कसा तंज


चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, मुसलमानों को लेकर किए गए भ्रम पर बयान

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान ने केंद्र सरकार के बक्फ कानूनों का बचाव करते हुए विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब भी ऐसे कानून लेकर आई, तो इसका उद्देश्य पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में लाना था, लेकिन विपक्ष ने हमेशा इसका विरोध किया और जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आया, तो विपक्ष ने इसे नागरिकता छीनने वाला कानून बताया, जबकि यह अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून था।”

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि विपक्ष, खासकर कुछ दल, बक्फ को लेकर गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मुसलमानों को डराया जा सके। “मुसलमान समाज को यह समझना होगा कि इस तरह के भ्रम से कुछ नहीं मिलेगा। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू किया है,” चिराग ने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई मेरी नाराजगी रखता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे पिता ने भी 2014 में एनडीए के साथ गठबंधन किया था और उस समय भी कुछ लोग नाराज हुए थे। लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए काम करना रहा है, और मैं यही रास्ता अपनाता रहूंगा।”


“चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री और LJP नेता ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा भ्रम फैलाया, लेकिन मुसलमान समाज को यह समझने की आवश्यकता है कि हमारी सरकार उनके हक में काम कर रही है।”

आगे चिराग पासवान ने कहा कि वह अपने पिता के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों के लिए काम करते रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment