रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सनकी ने एक महिला के ऊपर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी
मधुबनी में एक सनकी व्यक्ति ने महिला के झगड़े में दूसरी महिला पर धारदार हथियार से किया हमला ,
महिला गंभीर रूप से घायल ।
बीते शाम खेत से काम कर घर लौट रही महिला मोमिन खातून की पड़ोसी महिला से किसी बात पर बहस हो गई। इतने में मोमिन खातून के उपर पड़ोसी महिला के पति ने तेज धारदार टेंगारी से हमला कर दिया।
इस के बाद हमला करने वाला सनकी आरोपी वहां से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की इलाज जारी है। वही बता जा रहा है कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मामला रहिका थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव की है।
घायल महिला के परिजन द्वारा पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही है परिजनों के आवेदन का इंतजार।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मधुबनी जिले के रहीका थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में मोहम्मद शाकिर की पत्नी मोमिन खातून अपने खेत में खेती का काम निपटा कर घर लौट रही थी इसी दौरान उसके पड़ोसी महिला से उसका का विवाद हो गया। विवाद की जानकारी पाकर पड़ोसी महिला का सनकी पति वहां पहुंचकर मोमिन खातून पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इस मामले में मोमिन खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। मोमिन खातुन का सर फट गया और एक कान भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
घटना की जानकारी होते ही घायल मोमिन खातून के पुत्र उसे उठा कर मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किर दिया।लेकिन परिजन मधुबनी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए ।
सनकी आरोपी मोहम्मद मौजिम हमला करने के बाद वहां से फरार हो गया है। मोमिन खातून की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही उनकी चिकित्सा जारी है। रहीका थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। लेकिन परिजनों के द्वारा रहीका थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। वहीं पुलिस परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा कर रही है घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।




