रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : दियारा क्षेत्र में तैयार फसल काटने को लेकर हुआ विवाद ,दर्जनों राउंड चली गोली , एक किसान को लगी गोली बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
दरअसल मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पार दियारा इलाका में तैयार फसल काटने को लेकर विवाद हुआ ।जहां गोली की तड़ातराहट से पुरा दियारा इलाका हलचल मच गया। वही इस गोलीबारी की घटना में एक युवक किसान को गोली लगी है। जहां परिजन के द्वारा गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया।जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरनगर निवासी रामाशीष यादव के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है।गोली युवक के दांया जांघ में लगी है। वही इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि दियारा क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटित हुई है घायल धर्मेंद्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है
वहीं घायल धर्मेंद्र यादव के द्वारा बताया गया कि गंगानगर निवासी मकरध्वज के पुत्र के द्वारा फसल काट लिया गया था जिसको लेकर मेरे चाचा समझा रहे थे इसी दौरान मकरध्वज के पुत्र के द्वारा गोलीबारी की घटना घटित की गई है जिसमें मुझे दाया जांघ में गोली लगा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ,सब इंस्पेक्टर श्री राम सहित भारी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि दियारा क्षेत्र में फसल काटने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है जहां एक पक्ष के द्वारा कई गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसमें एक धर्मेंद्र यादव नामक को गोली लगी है जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही घटना का उद्वेदन किया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र में अभी फसल की कटाई चल रही है घटना फिर से ना घटित हो इसको लेकर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दियारा क्षेत्र में गश्ती तेज करने का आदेश दिया गया है।
बाइट अभिषेक आनंद एसडीपीओ सदर




