नल जल योजना में गबन पर गाज गिरनी शुरू, घपले के आरोप में पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

सूबे में नल जल योजना में आए दिन किसी न किसी जिले में भारी गबन का मामला सामने आते रहता है, वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर से है, जहा एक पूर्व वार्ड सदस्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिस पर लाखो रुपए के गबन का आरोप है.

बता दें की जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र जाता पंचायत के वार्ड 6 में नल जल योजना में लाखो रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद बेनीबाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पूर्व वार्ड सदस्य चिल्लाई सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई.

Join us on:

Leave a Comment