बेगूसराय-निजी रंजिश में भाई ने भाई की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहाँ एक भाई पर ही अपने भाई की पीट पीट कर हत्या का का आरोप लगा है! मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर रेलवे लाइन के निकट की बताई जा रही है। मृतक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर निवासी मोहम्मद शमीम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि छोटे भाई के साथ ही जमीनी विवाद चल रहा था, लगातार छोटे भाई के द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही थी, मृतक की पत्नी ने छोटे भाई पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाइट- परमीना खातून पत्नी

Join us on:

Leave a Comment