बाढ़- 11 हजार तार में पिकअप सटने से लदे पुआल में लगी आग, लोगों ने की जान माल की रक्षा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– पंडारक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के पास एक पिकअप पर लदे पुआल में आग लग गयी। जिससे धूं-धूं कर पुआल जलने लगा। आग देखते ही स्थानीय लोग वहाँ जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह से जल गया था। यदि आग पिकअप के इंजन तक पहुंच जाती तो पिकअप ब्लास्ट कर सकता था और किसी की मौत भी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप पुआल लाद कर बाढ़ की तरफ आ रहा था। तभी 11 हज़ार वाट के तार के पिकअप में सटने के वजह से उसमें चिंगारी निकली और आग लग गयी। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण पिकअप को बचा लिया गया और ड्राइवर भी बाल-बाल बच गया।

Join us on:

Leave a Comment