रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
– बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक थानेदार के द्वारा अवैध रूप से बालू और मिट्टी की कटाई कर थाना चलाने की बात स्वीकार की जा रही है ऐसा एक वीडियो वायरल हुआ है वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर सुना और देखा जा सकता है किस तरह थानेदार रोहित कुमार गुप्ता जो मंसूरचक थाना के प्रभारी हैं वह अपने सहकर्मियों को बता रहे हैं कि कैसे वे थाना चला रहे हैं और सरकारी तेल समाप्त हो जाता है तो किस तरह से तेल का इंतजाम अवैध बालू और मिट्टी कटवा कर करते हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है क्योंकि वह थाना के मालिक हैं, उनके वायरल वीडियो के आधार पर मंसूरचक मुखिया संघ अध्यक्ष एवं कई जनप्रतिनिधियों ने एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है!




