रामनवमी की तैयारी में प्रशासन डीएम एसपी की अगुआई में बड़ी बैठक!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की टीम अभी से ही अलर्ट मोड पर है. पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सहरसा जिला समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु के नेतृत्व में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे. इस दौरान रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाने पर चर्चा की गई जिसमें राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी. वहीं जिलाधिकारी वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु ने साफ साफ कहा कि रामनवमी पर्व में डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था में चप्पे चप्पे पर पुलिस की टीम को तैनात किया जाएगा किसी भी तरह की गड़बड़ियां करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही रामनवमी पर्व के दिन पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्धारित रूट पर ही लाइसेंस के साथ शांतिपूर्ण जुलुश निकालने का निर्देश दिया गया.

BYTE :- वैभव चौधरी, डीएम सहरसा.
BYTE :- हिमांशु, एसपी सहरसा.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें