रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम।सिनेमा स्थित दोपहर में एक कुरकुरे गोदाम में आग लग गई । वही जब घर गोदाम से धुंआ निकलने लगी तो सड़क पर अफरा तफरी मच गई जिसके के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग बुझाने का प्रयास की लेकिन आग की लपटे तेज देख कर और काला धुंआ निकलने के कारण अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशम विभाग की एक छोटी ओर बड़ी वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है वही गोदाम में कुरकुरे चिप्स चॉकलेट आदि रहने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस के साथ कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वही बताया जाता है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर सहित अन्य कमरे में रखे कुरकुरे सहित चिप्स आदि के समान जलकर राख हो गए। गोदाम गुड्डू केशरी की बताई रही है और दो वर्ष पूर्व भी इस गोदाम में आग लगी थी। वही आग पर काबू पाने के लिए जेसीबीआर मशीन को बुलाया गया जहां दुकान की दीवाल को तोड़कर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।गोदाम मालिक के परिवार वालों कहना है की वे लोग चंडी स्थान पर पूजा करके घर पर खाना खा रहे थे तभी सूचना मिली गोदाम में आग लग गई जिसके बाद हमलोग मौके वारदात पर पहुंचे उन्होंने कहा इस अगलगी में लाखो रूपये का चिप्स और कुरकुरे जलकर राख हो गए।
वही स्थानीय लोगो की माने तो उनका कहना है गोदाम में सेफ्टी नाम की कोई चीज नही है दो साल पूर्व भी आग लगी थी।




