जमुई सदर अस्पताल में मरीज को चढ़ाया एक्सपायरी स्लाइन, पटना रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

-स्वजन ने जताया आक्रोश, कहा यहां सारा स्लाइन है एक्सपायर

-लकवा की शिकायत पर मरीज को सदर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

एंकर –जमुई सदर अस्पताल में मंगलवार को एक बार फिर स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लखिसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर बस्ती से लकवा की शिकायत पर जद्दु यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान चिकित्सक द्वारा जांच के बाद स्लाइन की सलाह दी थी लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी बिना जांच पड़ताल के ही एक्सपायरी स्लाइन चढ़ा दिया। जब पूरी बोतल खत्म हुई तब भी स्वास्थ्य कर्मियों की नींद नहीं खुली। नतीजन पुरी एक्सपायरी बोतल मरीज को चढ़ गया। जब मरीज के साथ आये स्वजन की नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को हुई। उंसके बाद फौरन एक्सपायरी बोतल को हटाया गया। मामले में स्वजन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इलाज व मरीजों को देख रेख में लापरवाही बरती जाती है। इमरजेंसी में रखा सारा सलाईन एक्सपायर हो चुका है। स्लाइन के एक्सपायरी डेट 3/2025 लिखा था। इसके बावजूद एक्सपायरी डेट वाला स्लाइन चढ़ा दिया गया है। इस दौरान स्वजन ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किए और जमकर हंगामा भी किया। गौरतलब हो कि यहां हमेशा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आती है। पूर्व में भी यूरिन बैग की जगह स्प्राइट का बोतल लगा दिया गया था। इससे पूर्व भी तत्कालीन सिविल सर्जन के वक़्त एक्सपायरी डेट का स्लाइन मरीज को चढ़ाया गया था। ऐसा एक क बाद एक लापरवाही का मामले सामने आते रहता है लेकिन प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य पदाधिकारी लापरवाह बने रहते हैं।

वाइट -परिजन

Join us on:

Leave a Comment