खबर प्रकाशित होने के बाद थाने में नजर नहीं आया प्राइवेट मुंशी!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाने में एक गैर पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस और थाना संबंधित कामकाज कराये जाने और इससे थाने का गोपनीय दस्तावेज के लीक होने की आशंका की खबर स्थानीय समाचार पत्र के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद, आज विश्व विद्यालय थाने का कामकाज देखने वाला प्रिंस थाने के आसपास भी नजर नहीं आया, कल तक थाने के सारे दस्तावेजों की जिम्मेवारी संभालने वाला और मुंशी की कुर्सी पर बैठकर मुंशीगिरी करने की खबर प्रकाशित होने और सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा इसकी जांच कराए जाने की बात कहे जाने के बाद प्रिंस थाना से दूरी बनाता नजर आ रहा है, और आज थाने में तैनात पुलिसकर्मी ही ड्यूटी बजाते नजर आ रहे थे, हालांकि अभी भी जिले के कई थानों में प्राइवेट मुंशी से काम लिया जा रहा है, जो पुलिस मैनुअल के खिलाफ है।

Join us on:

Leave a Comment