कूंदन सिंह संवाददाता बांका!
जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाचक गांव में गुरुवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव को देख ग्रामीण चौक पड़े। देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई ।इसकी सूचना स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को दिया ।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवको अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी हो कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को संदिग्ध परिस्थितियों में विजयहाट स्थित हटिया के पास एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या किया है। जानकारी हो कि मृतक बांका टाउन थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सत्यनारायण राय के 35 वर्षीय पुत्र विजय राय का विवाह बाराहाट थाना क्षेत्र के बनियाचक गांव में हुआ था। बताया गया है कि पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके आ गई। बुधवार को विजय पत्नी के पास ससुराल आया था। गुरुवार सुबह विजय राय का शव विजयहाट स्थित हटिया के समीप पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा। शिनाख्त करने के बाद स्वजनों को जानकारी दी गई। स्वजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि विजय का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया । हालांकि सुत्रों के अनुसार विजय का पुत्र पिछले दिनों शराब के साथ उत्पाद विभाग ने पकड़ा था जिसमें उसका पुत्र जेल में है। जिसे छुड़ाने को लेकर पति-पत्नी में कुछ विवाद था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी गुस्से में आकर विजय ने ऐसा कदम उठाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है । प्रथमदृष्टया जांच में घरेलू झगड़ा सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




