सड़क निर्माण के लिये 6 सदस्यी टीम ने किया भूमि अधिग्रहण कार्य का निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- कुंदन सिंह बांका!

बांका — प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत स्वीकृत पथ एल-116 जिले के बौसी अंतर्गत मेला रोड पंडा टोला से उपरनीमा तक सम्पर्क पथ निर्माण के लिए भूमि अर्जन, पुर्नवास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के तहत् अचल बौंसी, मौजा तेतरिया, थाना नं०-414.रकवा-076878 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, के परिपेक्ष्य में अर्जित भूमि का वर्तमान स्वरूप/भूमि का मूल्य/दर/ उचित मुआवजा विनिश्चित किये जाने हेतु राजस्व विभागीय के निदेश के आलोक में लोकहित के सभी परियोजनाओं हेतु अर्जित/अधिग्रहित भूमि का वर्तमान स्वरूप अर्थात् किस्म / प्रकार का वर्गीकरण तथा भूमि का मूल्य/दर/उचित मुआवजा विनिश्चित करने के लिए समाहर्त्ता, बांका के निर्देश पर छः सदस्यीय उचित प्रतिकर, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन समिति का द्वार स्थल निरीक्षण किया गया। छः सदस्यीय टीम में अपर समाहर्त्ता-सह-पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन प्रशासक, बांका, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका, जिला अवर निबंधक, बांका, कार्यपालक अभियंता, ग्राम कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, बांका-2 एवं अंचल अधिकारी, बौसी शामिल थे।गठित समिति के सभी सदस्यों द्वारा मौजा-तेतरिया, थाना नं०-414 अंतर्गत अधियाचित भूमि का दिनांक- 27.03.2025 तक विधिवत् स्थल निरीक्षण किया गया तथा किस्म/वर्गीकरण एवं भू-अर्जन प्रावधानों के तहत् दर के विनिश्चिय हेतु कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment