बांका कूंदन सिंह:-
कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के बौसी प्रखंड के डहूवा गांव में गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशीला हेंब्रम ने किया।इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शरीक होकर आपसी प्रेम का संदेश दिया. इफ्तार पार्टी में मोहम्मद कादीर अंसारी, मखदूम राजा,मोकीम अंसारी, इमदाद अली के साथ सैंकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया. मौके पर कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशीला हेंब्रम
ने कहा कि रमजान के पाक महीने में आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के इफ्तार पार्टी आयोजित किया गया.उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और एकता बढ़ती है। यह सभी समुदायों के बीच प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने में मदद करता है। इससे समाज में एकजुटता आती” इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर इमदाद अली ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में किए गए नेक कार्यों का सत्तर गुना फल मिलता है।




