नवादा में बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माफियाओं में दहशत, एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- अमन कुमार!

बालू माफियाओं में दहशत का माहौल

आधी रात छापेमारी में 12 ट्रैक्टर जब्त, माफिया फरार

बिहार के नवादा में पुलिस ने बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नारदीगंज प्रखंड के संगोवर केसरिया गांव में नदी के पास आधी रात को छापेमारी की गई।

थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 ट्रैक्टर बरामद किए। अंधेरे का फायदा उठाकर बालू माफिया मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिकों, बालू माफिया और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफत एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई खनन विभाग के साथ मिलकर की गई। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू माफियाओं में दहशत का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment