रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां बेतिया में फिल्मी अंदाज में डेढ़ लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को बनाया निशाना,बीच सड़क पर बदमाशों ने तानी पिस्टल,.बदमाशों ने केवल पैसे ही नहीं, बल्कि झोले में रखी सब्जियां भी लूट लीं
बेतिया: बेतिया में बुधवार के देर शाम में दो बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए है. यह घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भटवलिया के पास की है . बता दे कि जब सीएसपी संचालक सुधीर प्रसाद बेतिया बैंक से पैसे लेकर अपने सेंटर पूजहा पटजीरवा जा रहे थे.तभी बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है.पीड़ित सुधीर प्रसाद पूजहा पटजीरवा के रहने वाले है ।
सूचना के मुताबिक सुधीर कुमार रोड़ पर जा रहे थे.दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर उन्हें रोक लिया. इसके बाद दोनों बदमाशों ने सीएसपी संचालक के झोले को खोला और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए.बदमाशों ने केवल पैसे ही नहीं, बल्कि झोले में रखी सब्जियां भी लूट लीं और हथियार लहराते हुए बेतिया के तरफ फरार हो गए।
घटना की दुचना मिलते ही बैरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी.बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हों ने कहा कि एक सीएसपी संचालक सुधीर प्रसाद से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए.और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया की बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, पीड़ित सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी जिंदगी की चिंता किए बिना लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
बाइट —पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन




