रिपोर्ट- मनोज कुमार!
_बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही चंपापुर पंचायत के ननकार गांव में एक पंचायती के दौरान पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरूण यादव के साथ मारपीट व फायरिंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना नलजल में अनियमितता के शिकायत को लेकर बताया जा रहा हैं इस घटना में मुखिया प्रतिनिधि बाल बाल बच गए उन्हे हल्की चोंटे भी आई है. घटना की सूचना पर शिकारपुर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं मामले में मुखिया प्रतिनिधि के शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस छापेमारी में जुट गई है नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत को लेकर विवाद की बात बताई जा रही हैं मामले में विनय यादव ने एक विडियो सोशल मीडिया पर जारी कर बताया है कि उनके भाई पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरूण यादव ने एक सोची समझी साजिश के तहत सब किया है. नल जल योजना में गड़बड़ी की जांच को लेकर बीडीओ से शिकायत ग्रामीणों ने की थी .जिसके बाद अरूण यादव गांव में पहुंचकर शिकायत करने वाले इम्तेयाज के साथ मारपीट कर रहे थे बीच बचाव में जान को लेकर गंभीर आरोप लगाया जा रहा हैं जबकि पिस्टल मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव का ही है इन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग किया हैं
बाइट _पीड़ित




