रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा सुपौल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुपौल के पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार तथा सुपौल थाना के थानाप्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में जेल के अंदर सभी वार्डो की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में जेल के अंदर रह रहे कैदियों के पास से अवांछित सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही थी। तलाशी के क्रम में सभी कैदियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में जेल के परिसर में कोई भी अवांछित वस्तु यथा मोबाइल, चार्जर इत्यादि पाई जाती है तो संबंधित कैदी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में जेल के कर्मियों से भी पूछताछ की गई एवं उन्हें भी जेल में अनुशासन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया साथ ही किसी भी तरह से कोई भी कैदी किसी भी और असमाजिक गतिविधि में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जेल अधीक्षक एवं अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वह नियमित रूप से जेल के अंदर तलाशी का अभियान जारी रखें तथा अवांछित वस्तु पाए जाने पर तुरंत कानूनी करवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में मेडिकल वार्ड के कर्मियों एवं मेडिकल वार्ड में इलाजरत कैदियों की भी जांच की गई तथा उन लोगों से भी पूछताछ की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अब अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा नियमित रूप से जेल का निरीक्षण किया जाएगा एवं तलाशी ली जाएगी। जेल के निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जेल में संधारित अभिलेख एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया एवं कैदियों के लिए किया जा रहे हैं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।




