रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया के चंदौती थाना क्षेत्र के ग्राम छतूबाग निवासी युवक अनुज कुमार की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पत्नी नेहा और उसके परिजनो पर शक है कि नेहा अपने दूधमुंहे बच्चों को ससुराल में ही छोड़ दिया है। मृतक अनुज कुमार के पिता राम ज्ञान दास ने बताया कि बेटे अनुज कुमार की शादी परैया थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी नेहा कुमारी के साथ दिनांक 25 मार्च 2023 में हुई थी। उन्होंने बताया मेरा लड़का अनुज कुमार को उसके पत्नी नेहा कुमारी अपने परैया स्थित घर बुलाई थी, अनुज एक महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था इसी बीच दिनांक 25 मार्च 2025 को फोन आया कि उसके बेटे अनुज कुमार की ससुराल में मौत हो गई है। पर परैया जाकर नेहा के घर पर जाकर देखा तो घर के पिछवाड़े में अनुज की शव पड़ी हुई है और उसका गला किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है। शरीर पर किसी और तरह का कोई खरोच का निशान भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उसे शक है कि बेटे अनुज के पत्नी नेहा कुमारी और उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अनुज के पत्नी नेहा की उसके जीजा से अवैध संबंध था। इसी वजह से अनुज की हत्या कर रास्ते से हटा दिया गया है। मृतक अनुज के परिजनों ने जिला प्रशासन से जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बाइट राम ज्ञान रविदास के मिर्तक पिता
बाइट ललन कुमार मिर्तक के भाई
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




