समस्या निवारण समिति के द्वारा किया गया टीकाकरण का आयोजन!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

आज गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र काजीवली चक समस्या निवारण समिति के द्वारा टीकाकरण का आयोजन 11:00 बजे से संध्या 5:00 तक आयोजित किया गया, इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन छपरा के कुलपति डॉ (प्रोफेसर) फारूक अली साथ में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद तकी अहमद जावेद एवं महासचिव रवि प्रकाश बुधिया कार्यकारिणी मोहम्मद आसिफ एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता वासुदेव भाई एवं संजय कुमार ने फीता काटकर टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू किया आज के कैंप में कोविडसील का प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया गया छपरा के कुलपति फारूक अली ने अपने संबोधन में कहा कि समस्या निवारण समिति द्वारा लगातार जो भी कैंप किए जा रहे हैं जनमानस के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे और लोग आगे बढ़कर कैंप में आकर वैक्सीनेशन करवा कर शहर को कोरोना मुक्त कर रहे हैं मेरी सभी लोगों से यह करबद्ध प्रार्थना है कि जिन लोगों ने अभी तक प्रथम व द्वितीय डोज नहीं लिया है वह जल्द से जल्द ले और अपने शहर भागलपुर को कोरोना मुक्त करवाएं अध्यक्ष तकी अहमद जावेद ने छपरा के कुलपति को बुके देकर सम्मानित किया साथ ही महासचिव रवि प्रकाश बुधिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया आज के इस कैंप में उपस्थित लोगों में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष तकी अहमद जावेद महासचिव रवि प्रकाश बुधिया जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल जिला सचिव जुगल किशोर आसिफ अली एवं सदस्य में मंटू गुप्ता विनय डोकानिया लालू डोकानियाॅ एवं अन्य सदस्य मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment