भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सीएस ने हरी झंडी दिखाकर परिवार नियोजन पखवारा रथ को किया रवाना!
जिले में जनसंख्या नियंत्रण के साथ जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के उद्देश्य से समय-समय पर परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के महत्व को समझें और इसे अपनाएं इस क्रम में भागलपुर जिले में भी परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका रहती है जिले में आशा कार्यकर्ता अभी से दंपतियों को परिवार नियोजन के फायदे व अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए आवश्यक आधुनिक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करा रही है, आशाओं द्वारा सही उम्र में शादी, शादी के बाद 2 साल बाद पहला बच्चा, 2 बच्चों में 3 साल का अंतर, प्रसव या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के अस्थाई वस्तुओं स्थाई उपाय तथा परिवार कल्याण ऑपरेशन में पुरुषों की भागीदारी पर चर्चा करने के साथ और स्थाई एवं अस्थाई उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है इसके लिए हर प्रखंड में गाड़ी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही बताते चले कि परिवार नियोजन खुशहाली का एक बहुत बड़ा जरिया है जल्दी-जल्दी बच्चे ना होने से मां वह बच्चों का स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है अस्पताल व नवजात की देखरेख के खर्च भी बोझ नहीं बनते अच्छी सेहत व स्वास्थ्य के कारण काम का नुकसान नहीं होता और ठीक स्थिति ठीक रहती है सदर अस्पताल भागलपुर में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन का आयोजन किया गया है, सदर अस्पताल के सीएस डॉक्टर उमेश शर्मा ने बताया कि इस पखवाड़े में भागलपुर के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान के तहत गाड़ियां निकाली गई हैं, हर गांव जा जा कर इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा और इसके फायदे व नुकसान भी लोगों तक बताए जाएंगे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि परिवार नियोजन का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा साथ ही साथ वैसे लोगों को सरकार की ओर से पैसा भी दिया जाएगा।




