भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पैदल चलना हुआ दुश्वार, मौन है जिला प्रशासन!
भागलपुर में पाइप लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है|। पहले पाइप लाइन का कार्य पैन इंडिया के जिम्मे था, लेकिन अब बुडको ने इसकी कमान संभाल रखी है। वही भागलपुर के शहरी इलाकों में चल रहा पाइप लाइन का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बुडको एजेंसी की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर में जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। इसकी वजह से कई जगहों पर सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती है, तो कहीं लोगों का चलना भी दुश्वार है। ऐसा मामला शहर के विभिन्न जगहों में देखने को मिला , जहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गढ़्ढे में गिर रहे हैं। इसके साथ-साथ बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुडको एजेंसी ने शहर के रोड की स्थिति बद से बत्तर कर दी है जिससे की स्कूल,कॉलेज जाने वाली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आने जाने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क तोड़ने के बाद जगह- जगह गढ्ढे हो गए हैं जिसमे बारिश और गंदे नाले का पानी जमा हो जाता है , जिससे की घर से बाहर निकलना दुस्वार हो गया है। सड़क तोड़ने के बाद कम्पनी के द्वारा ठीक से मरम्मत भी नहीं किया जाता है ,सिर्फ खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया जाता है ।




