ASI हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर,दारोगा समेत 4 जख़्मी,सभी ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर – एएसआई के हत्यारों के पकड़ने जा रही मुफ्फसिल थाना की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त , थाना अध्यक्ष सहित चार घायल।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने जा रही थी पुलिस तभी हुआ हादसा।हादसे के बाद गिरफ्तार गुड्डू यादव ने सिपाही का छीना हथियार , आत्मरक्षा में पुलिस की गोली से घायल हुआ अपराधी।अपराधी के पैर में लगी है गोली , सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

दरअसल शुक्रवार की रात पुलिस पर हुए हमले में घायल हुए ASI संतोष कुमार की इलाज के बाद हुई मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.. इस मामले में एसपी सय्यद इमरान मसूद ने बताया की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गिरफ्तार एक अपराधी गुड्डू यादव को साथ लेकर मुफसिल थाना के बाक़रपुर जा रही थी..इस दौरान पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गयी. जिसमें चार पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए. इस मौके का फायदा उठा कर अपराधी गुड्डू यादव जवान सैफ अली की रायफल लेकर फायरिंग करने की कोशिश करने लगा. अपराधी को फायरिंग करता देख पुलिस ने अपराधी गुड्डू को चेतावनी देते हुए आत्म रक्षा में गोली मारी. इस घटना में गोली अपराधी गुड्डू यादव के दाएं पैर में लगी है.

बाइट- सैय्यद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
बाइट- चन्दन कुमार थाना मुफस्सिल

Join us on:

Leave a Comment