राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निष्पादन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार

बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। जहां दोनों पक्षों के सहमति के आधार पर 14 पीठों पर मामलों की सुनवाई की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए विगत कई दिनों से लगातार प्रचार-प्रसार जागरूकता रैली और न्यायाधीशों के द्वारा बैठक की जा रही थी। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए सवार ऑनलाइन आवेदन ही लिए गए। आज राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय क्रिमिनल कंपाउंडेबल कैसेज, बिजली बिल, बैंक ऋण, बीमा क्लेम, पारिवारिक मामले सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज शमीम अख्तर ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में 14 टेबल बनाए गए थे जहां अलग-अलग मामलों की सुनवाई की जा रही हैं सैकड़ों की संख्या में मामलों का निपटारा अब तक किया जा चुका है।

Join us on:

Leave a Comment