एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के सदर थाना इलाके वार्ड 26 मे एक युवती फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। हाँलाकि पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया मे जुटी है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड 26 निवासी अमृत सागर शुक्ला की 27 वर्षीय पत्नी पूजा शुक्ला के रूप मे हुई है। मृतक के पति अमृत सागर शुक्ला ने पुलिस को बताया है कि रविवार के रात बगल में ही शादी का रिसेप्शन का समारोह था। जिसमें वह और उनके बच्चे खाना खाने गए थे और वापस घर लौटे। इसी बीच पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई और पत्नी दूसरे कमरे में गुस्से में जाकर सो गई। जबकि पति भी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गए। सोमवार को सुबह जब उठे देखा कि पूजा देर तक नहीं जगी है, तो उसके कमरे को खुलवाने चाहा तो काफी आवाज देने के बाद भी वह जबाब नहीं दी। इसके बाद गेट को तोड़कर देखा उसका शव फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद उतार कर आनन फानन में उसे बगल के ही मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जंहा डॉक्टर के जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर इस घटना की जानकारी सहरसा सदर थाने की पुलिस को लगी। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार समेत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की तहकीकात की जा रही है। प्रथम दृष्टाया में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। मृतका के सास ससुर घर पर मौजूद नही थे। मृतका का मायका बेगूसराय जिला के बरौनी मे पड़ता है। मृतका को तीन संतान है। जिसमें दो लड़का और एक लड़की है। मृतका के पति प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के रूप कार्यरत है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।
BYTE :- मृतक महिला का सास।

Leave a Comment

और पढ़ें